मनासा। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होने जा रहा हैं। जिसको लेकर पुरे देश में उत्साह का माहौल हैं। साथ ही लोग घर घर दीपक जलाकर और आतिशबाजी कर दीपावली के रूप में इस दिन को मनाने के लिए लालायित हैं। इसी के तहत मनासा में भी 22 जनवरी को भव्य आयोजन होने जा रहा हैं।
सनातन उत्सव समिति मनासा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसमाज द्वारा बद्रीविशाल मन्दिर मनासा पर महाप्रसादी 56 भोग का कार्यक्रम रखा गया हैं। साथ ही सुंदरकांड, हवन तथा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी रखी जाएगी। मनासा नगर में निवासरत सभी कारसेवकों का आत्मीय सम्मान समोराह का कार्यक्रम भी किया जा रहा है। अतः सभी धार्मिक बंधुजन कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ ले।