मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जूना मालाहेड़ा निवासी एक 55 वर्षीय महिला की शनिवार दोपहर अपने ही खेत पर फसल में पानी पिलाते समय करंट लगने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार जूना मालाहेड़ा निवासी 55 वर्षीय महिला साबू बाई पति इंदरसिंह बंजारा खेत पर सिंचाई करने गई थी। तभी महिला ने फसल को पानी पिलाते समय मेढ़ पर पड़ी बिजली केबल को लापरवाही के चलते छू लिया और करंट लगने कारण उक्त महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने मनासा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक महिला के शव को मनासा शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शाम 6 बजे करीब डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू की हैं।