BREAKING NEWS
NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<     BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ.. <<     खरगोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, 80 फीट.. <<     KHABAR : पांच साल से तिरंगे के सम्मान की परंपरा, अब.. <<     दतिया: बहादुरपुर में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : सेगांव में प्रशासन और भाजपा के तत्वावधान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2024, 7:25 pm
BIG NEWS : जो हमारी मुसीबत में सहायता करें उसके हमेशा ऋणी रहों- पं नरेंद्र शर्मा, श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर जूनापानी के प्रांगण में शिवमहापुराण कथा का आयोजन, पढ़े महेंद्र भटनागर की खबर   

Share On:-

कुकड़ेश्वर। हमें हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि जिन लोगों ने मुसीबत में हमारी सहायता की और पद मिलने पर हम भुल गये तो विनाश होने का कारण बन सकता हैं। जीवन में यह बात हमेशा याद रखना चाहिए कि बुरे वक्त में, मुसीबत में जो भी हमारा सहायक बनें उसका हमेशा ऋणी रहना चाहिए। उक्त बात अति प्राचीन स्थल श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर जूनापानी के पावन प्रांगण में भोलेनाथ भक्त मंडली के  तत्वाधान में श्री शिव महापुराण कथा का पांचवें दिवस संगीतमय परायण करते हुए व्यास गादी से पंडित श्री नरेन्द्र शर्मा ने अपने मुखारविंद से धर्म सभा में कही। 
पंडित श्री नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि हम सबके राम हैं। घट घट में शिव बसें हैं। जिसके जीवन में शिव में से ई चला गया तो शव समान होगा। ईश्वर को स्मरण में सदा रखें सदाचारी बन कर में और अंह को त्यागें तो जीवन कल्याण मय होगा। जीवन में तीन यात्रा निकलती हैं वर, शोभा व अंतिम यात्रा। हमेशा अंतिम यात्रा स्मृति में रहें। जिससे अन्दर राम बसे रहे राम निकला तो राख बन जाती हैं काया। शिव कथा हमें यहीं बताती हैं कि जीवन में सुखी वही हैं जो क्रोध को जीत लेवें और कोर्ट कचहरी, थाना, अस्पताल से दुर रहें वही सबसे सुखी है। जीवन में साथ उसी के रहो जो हमारे जीवन को सफल व सार्थक बनाए। धर्म, सत्संग ही हमारे जीवन को सफल बना सकता हैं।समय मिला है इसको व्यर्थ ना गंवाकर मानवतामय रह कर शिव आराधना करे। पंडित श्री शर्मा ने कई उदाहरण कथा में दिये और बताया कि आज के नारद से दुर रहें पहले नारद जी भगवान से मिला देते थे। आज के नारद दुनिया छुड़ा देते हैं। आपने बताया कि घर परिवार को समझें और सामंजस्य स्थापित करके रहें। सुख शांति बनी रहेगी। 
उक्त अवसर पर शिव शक्ति विवाह प्रसंग का भी भाव विभोर दृष्टांत सुनाया शिव कथा पुराण का आयोजन ओंकारेश्वर मंदिर पर विराजमान संत श्री कालिदास जी महाराज के आशीर्वाद से भोलेनाथ भक्त मंडली व जन सहयोग से चल रही हैं कथा में नित्य सैकड़ो महिला पुरुष पंहुच कर कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं। दिनांक 9 जनवरी से कथा प्रारंभ हुई जो 15 जनवरी तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर जूनापानी में हों रहीं हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE