BREAKING NEWS
NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<     BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ.. <<     खरगोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, 80 फीट.. <<     KHABAR : पांच साल से तिरंगे के सम्मान की परंपरा, अब.. <<     दतिया: बहादुरपुर में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : सेगांव में प्रशासन और भाजपा के तत्वावधान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2024, 8:10 pm
BIG NEWS : श्री राम जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, टैगोर और शिवाजी बस्ती सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निकलेगी शोभा यात्राएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वर्तमान में राम मंदिर लोकार्पण अभियान को लेकर पूरे देश में राममय वातावरण बना हुआ है और अयोध्या से आए अक्षत कलश का घर-घर निमंत्रण के लिए अक्षत प्रदान करने के लिए कार्यकर्ता घर घर जा रहे हैं। नागरिकों में भी इसको लेकर उत्साह है और घर पर अक्षत के रूप में अंतर्गत नगरवासियों द्वारा राम मंदिर अभियान की टोली का पुष्प वर्षा से स्वागत भी किया जा रहा है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित श्री राम जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान के अंतर्गत 14 जनवरी मकर संक्रांति को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में शोभा यात्राएं निकाली जाएगी। 
अभियान के पावन श्रृंखला में आज 14 जनवरी रविवार को सुबह 11 बजे बारादरी चौराहा स्थित नया बाजार के समीप श्री बड़े बालाजी मंदिर विधिवत आरती के बाद टैगोर बस्ती क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों द्वारा अमृत कलश यात्रा प्रारंभ की जाएगी। कलश शोभा यात्रा श्री बड़े बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर होकर विनोबागंज, गिहारा मोहल्ला, बिहार गंज घंटाघर, कमल चौक, सिंधी कॉलोनी होते हुए पुनः श्री बड़े बालाजी मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी। महिलाएं लाल चुनरी में तथा पुरुष पायजामे में सहभागी बनेंगे। 
प्रचार विभाग ने बताया कि इसके साथ ही शिवाजी बस्ती की शोभा यात्रा 14 जनवरी को दोपहर 1 बजे शिवाजी बस्ती (मंशापूर्ण बालाजी) से प्रारम्भ होकर शिक्षक कालोनी, सेवा बस्ती के सामने, नूतन विद्यालय, भागेश्वर मंदिर, से होकर गायत्री माता मन्दिर, शनिदेव मंदिर से वीरपार्क रोड, जैन भवन शिवाजी संघ स्थान पर प्रसाद वितरण होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE