नयागांव। केसरपुरा स्थित श्री बालाजी होटल पर मध्यप्रदेश वीर तेजाजी बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बोहरा के राजस्थान निजी दौरे के दौरान केशरपुरा स्थित जाट समाज द्धारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ रामभरोस खेरवा सीहोर, ओम सीहोर, की उपस्थिति में भगत सिंह जाट, मांगीलाल जाट केसरपुरा, नगर परिषद नयागांव अध्यक्ष मुकेश जाट, राम सिंह बेनीवाल, भागीरथ जाट, नरेश जाट, घनश्याम शर्मा, घसूण्डी बामनी, जितेंद्र गार्ड जावद, रामनारायण जाट, रामसिंह जाट वकील, मनोहर जाट मोरवन, मोहनसिंह जाट नानपुरिया, गौतम जाट जावद, रावताराम शिरडी, रमता राम बाड़मेर, गोपाराम भोमाराम जाट बाड़मेर सहित कई समाजजनों ने स्वागत किया। इस अवसर पर वीर तेजाजी महाराज के अध्यक्ष ने वीर तेजाजी महाराज के बारे में बताया गया।