नीमच। रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के पदाधिकारी तथा सदस्य शनिवार को क्लब के अध्यक्ष गौरव पाराशर व सचिव सौरभ शर्मा के नेतृत्व में समीपस्थ गांव चौथखेड़ा में स्तिथ प्राथमिक शासकीय विद्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसे मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष पाराशर ने संबोधित किया। अध्यक्ष गौरव पाराशर ने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचना और पीड़ित मानवता की सेवा करना हमेशा रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड का ध्येय रहा हैं। इसी ध्येय के कारण रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड शहर के साथ–साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भी सेवा के कार्य करता हैं।
मंचीय कार्यक्रम के पश्चात रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के सदस्यों ने विद्यालय में अध्यनरत सभी 60 बच्चों को निशुल्क स्वेटर का वितरण किया। साथ ही विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान कोषाध्यक्ष रुचिर तोषनीवाल, हेमंत भंडारी, कमल मंगल, दीपक मूंदड़ा, आशीष गर्ग, सुनील सोनी, अतुल ऐरन, संजय सोनी, मोहित व्यास, हर्ष शर्मा, कृष्ण शर्मा सहित रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के अन्य कई सदस्य मौजूद थे।