BREAKING NEWS
NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<     BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ.. <<     खरगोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, 80 फीट.. <<     KHABAR : पांच साल से तिरंगे के सम्मान की परंपरा, अब.. <<     दतिया: बहादुरपुर में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : सेगांव में प्रशासन और भाजपा के तत्वावधान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2024, 11:08 am
BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्द कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर के चढ़ावे की गिनती जारी, तीसरे राउंड में प्राप्त हुई भक्तो की इतनी भेंट, आखरी राउंड की गणना आज होगी, जानिए अब तक कितनी मिली दानराशि, पढ़े खबर      

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रसिद्द कृष्ण धाम श्रीसांवलियाजी मंदिर में दानराशि में आए कैश की काउंटिंग चल रही है। बुधवार से शुरू हुई काउंटिंग में शनिवार रात तक 3 राउंड की काउंटिंग में कुल 10 करोड़ 63 लाख 97 हजार 71 रुपए गिने जा चुके हैं। काउंटिंग अभी बाकी है। सांवरा सेठ का भंडार 10 जनवरी को खोला गया था।
शनिवार देर शाम तक एक करोड़ 67 लाख से ज्यादा रुपए की गिनती की गई। भेंट कक्ष और ऑनलाइन से मिले रुपयों की गिनती, सोने-चांदी का तौल बाकी है। तीनों राउंड में अभी तक कुल 10 करोड़ 63 लाख 97 हजार 71 रुपयों की काउंटिंग हो चुकी है।
मंडफिया स्थित मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ के दर पर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। आने वाले हर श्रद्धालु सांवरा सेठ को चढ़ावा चढ़ाते हैं। हर महीने की अमावस्या से पहले कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भंडारा खोला जाता है। इस बार 10 जनवरी को राजभोग आरती के बाद भंडारा खोला गया था।
इसके बाद शनिवार तक तीन राउंड हो चुके थे। पहले राउंड में 6 करोड़ 21 लाख 70 हजार रुपयों की गिनती हुई थी। जबकि दूसरे दिन 11 जनवरी को अमावस्या के कारण गिनती नहीं की गई। शुक्रवार की काउंटिंग में 2 करोड़ 75 लाख 5 हजार रुपयों की गिनती हुई है और शनिवार की गणना में एक करोड़ 67 लाख 22 हजार 71 रुपयों की गिनती हुई है। इसी के साथ तीनों राउंड का मिलाकर कुल 10 करोड़ 63 लाख 97 हजार 71 रुपयों की गिनती हुई है। बाकी की गिनती बाकी है। रविवार शाम तक को काउंटिंग पूरी होने की संभावना है। आखरी काउंटिंग के साथ-साथ भेंट कक्ष और ऑनलाइन मिलने वाले रुपयों की गिनती बाकी है। इसके अलावा सभी सोने-चांदी का तौल करना भी बाकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE