सरवानिया महाराज। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी निलेश्वरी डाबर थाना प्रभारी इंचार्ज असलम पठान के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि आर एस सिसोदया के नेतृत्व मे पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा वरना कार से परिवहन किया जा रहा 36 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा छिलका जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 15 जनवरी 2024 को अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए गणेशपुरा-गोठडा तिराहा आम रोड पर नाकाबन्दी कर सफेद रंग की वरना कार आरजे 06 सीडी 7791 से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा काले रंग के तीन कट्टों में कुल 36 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा छिलका आरोपी देबीलाल पिता लक्ष्मण जाट उम्र 45 साल निवासी जोजवा थाना बिगोदा जिला भीलवाडा राजस्थान से जप्त कर गिरफ्तार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी से अफीम डोडाचुरा के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।