BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 5:13 pm
BIG NEWS : मातृ कृपा मोटर्स निम्बाहेडा और 06 महीने पहले का समय, जब बजाज पल्सर बाइक खरीदने पहुंचे युवक तो फाइनेंस के लिए दिए ये दस्तावेज, फिर जब श्यामलाल के घर पहुंचे कंपनी के लोग तो माजरा सुन रह गए दंग, अब दूसरा आरोपी भी चढ़ा खाकी के हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर      

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मृत व्यक्तियो के परिजनों को सरकार द्वारा राहत राशि/बीमा राशी दिलाने का विश्वास दिलाकर मृत व्यक्ति के दस्तावेज प्राप्त कर उनके नाम पर वाहन कम्पनी से फाईनेन्स पर वाहन खरीदने वाले शातिर बदमाशों का कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी को 10 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि निवेदिता कालोनी निम्बाहेडा निवासी रोहित कुमार भरडिया की मातृ कृपा मोटर्स निम्बाहेडा से 19 जून 2023 को तीन व्यक्ति एक मोटर साईकिल फाइनेन्स पर क्रय करने हेतू बजाज कम्पनी की पल्सर मोटर साईकिल विक्रय मूल्य 1,60,000 रुपये में तय कर 47,500 रुपये नकद देकर शेष राशि हेतु फाईनेन्स करवाने का कहकर पहचान हेतु आधार कार्ड व बैंक खाते का विवरण इत्यादि श्यामलाल सेन पुत्र भगवानलाल सेन निवासी धीरजी का खेड़ा तहसील भदेसर जिला चितौडगढ का रिकॉर्ड प्रस्तुत कर उनमे से वाहन खरीददार ने श्यामलाल सैन होना बताकर वाहन फाईनेंस करा कर ले गये थे। उसके बाद समय पर फाईनेंस की किस्त जमा नही करवाने से फाईनेंस कम्पनी द्वारा श्यामलाल सैन के बारे मे मालूमात करने पर श्यामलाल की दिनांक 03 मार्च 2023 को ही मृत्यु होना पाया। आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर फर्जी व्यक्ति बनकर प्रार्थी से मूल्यवान वस्तु को कपट पूर्वक प्राप्त कर फायनेन्स करवाने का आपराधिक कृत्य पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई प्रहलाद सिंह के द्वारा किया गया।
फर्जी तरिके से वाहन खरीदने वाले बदमाशों का पर्दाफाश करने के लिए एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पुनि के सुपरविजन में थाने के एएसआई प्रहलाद सिंह, कानि रणजीत, रामचन्द्र व सुमित की द्वारा आस-पास के क्षेत्र में फर्जी तरिके से मृत व्यक्ति की जानकारी प्राप्त कर मृत व्यक्तियो के परिजनों को सरकार द्वारा राहत राशि/बिमा राशी दिलाने का विश्वास दिलाकर मृत व्यक्ति के दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक डायरी रिकार्ड व अन्य पहचान के दस्तावेज प्राप्त कर उनके नाम पर वाहन कम्पनी से फाईनेन्स पर वाहन खरीदने वाले व्यक्तियो के बारे में जानकारी जुटाकर गहनता से वांछित आरोपियों की तलाश व मालुमात कर 10 जनवरी को साथी आरोपी पकंज उर्फ रामपाल पुत्र रामेश्वरलाल जाट निवासी मोखमपुरा थाना भादसौड़ा को गिरफ्तार कर अनुसधांन कर मृत व्यक्ति श्यामलाल सैन निवासी धीरजी का खेड़ा तहसील भदेसर के नाम खरीदे गए वाहन को कम्पनी में पुनः जमा कराने का रिकार्ड प्राप्त कर मृत व्यक्ति श्यामलाल सैन का बैंक व पहचान रिकार्ड जप्त कर पंकज जाट को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मृत व्यक्ति श्यामलाल की जगह अपनी पहचान छिपाकर फर्जी व्यक्ति बनकर वाहन खरिदने वाला आरोपी नायको का खेड़ा, गरदाना थाना निकुम्भ जिला चितौड़गढ़ निवासी 53 वर्षीय बद्रीलाल पुत्र भानाजी नायक को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE