BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 11:38 am
BIG NEWS : महेन्द्रा थार जीप चालक से 01 देशी पिस्टल एवं 04 जिंदा राऊंड जप्त, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी नयागांव को मिली सफलता, पढ़े खबर  

Share On:-

नयागांव। मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में गुण्डों एवं माफिया, चिटफण्ड, भू-माफिया, रेत-माफिया, ड्रग-माफिया, सूद-माफिया के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान संचालित हैं। उक्त तारतम्य में जिला नीमच में भी उक्त अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही जारी है। 
पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस सिसौदिया के दिशा-निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, जावद निलेश्वरी डाबर एवं थाना प्रभारी जावद इन्चार्ज असलम पठान के कुशल नेतृत्व में सउनि रामपालसिंह राठौर प्रभारी नयागांव एवं नयागांव पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16 जनवरी 2024 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक महेन्द्रा कंपनी की काले रंग की थार जीप जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 44 सीबी 0800 है। जिसे एक जोधपुर का व्यक्ति चला रहा है जिसके पास एक पिस्टल है जो नीमच क्षेत्र में कोई भी घटना घटित कर सकता है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल जावद चौराहा नयागांव पर बेरीकेट लगााकर नाकाबंदी करते तभी कुछ समय पश्चात नीमच तरफ से एक काले रंग की महेन्द्रा कंपनी की थार जीप आई। जिसका मुखबिर बताये अनुसार रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 44 सीबी 0800 होना पाया गया। जिसे हमराह फोर्स की मदद से उक्त महेन्द्रा कंपनी की थार जीप को रोका गया। थार जीप चालक से नाम पता पूछते उसने अपना नाम नरेश पिता खेमराज प्रजापत उम्र 32 साल निवासी मन्ना की बाबडी, सूरज बेरा, थाना सुर सागर जिला जोधपुर राजस्थान का होना बताया। जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराकर आरोपी नरेश प्रजापत की जामा तलाशी लेते जेकेट की बांये जेब के अंदर एक एनड्राॅइड मोबाईल मिला। संदेही के पजामे की तलाशी लेते पजामे में आगे बांये तरफ पेट के नीचे एक देशी पिस्टल मिली व जिसकी मैग्जीन को बाहर निकालकर देखते मेग्जीन के अंदर जिंदा 04 कारतूस भरे मिले। आरोपी नरेश प्रजापत के कब्जे से एक देशी पिस्टल स्टील नुमा बाॅडी मय 04 जिंदा राउण्ड, एन्ड्राॅइड मोबाईल व महेन्द्रा कंपनी की थार जीप जिसका रजिस्ट्रेश नंबर एमपी 44 सीबी 0800 को जप्ती पंचनामा बनाकर जप्त की गई। आरोपी नरेश प्रजापत का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स  एक्ट का दण्डनीय होने से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और पिस्टल व राउण्ड के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बाद उक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। 
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी नयागांव सउनि रामपालसिंह राठौर, प्रआर 75 प्रशान्त जयन्त, प्रआर चालक सुरेन्द्रसिंह, प्रआर महेश तोमर, आर मुकेश प्रजापत, आर छतरसिंह जाट, आर चेतनसिंह तोमर, सैनिक मनोहरसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE