BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2024, 11:35 am
BADI KHABAR : एमपी में फिर हुई दिल दहला देने वाली वारदात, जैसे ही परीक्षा देकर निकली छात्रा फिर कुछ युवको ने कर दिया ऐसा....की पुलिस को गठित करनी पड़ी थी 10 टीमे, 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार, इतने लोग घटना में शामिल, अभी तक नहीं मिली युवती, जानिए क्या है पूरा मामला

Share On:-

 
धार। स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से बुधवार की शाम को एमए तृतीय सेमेस्टर की एक छात्रा का अज्ञात आरोपितों द्वारा अपहरण किया गया था। पुलिस की जांच में यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का पाया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना क्रम का पूरा खुलासा नहीं किया है। वहीं अभी छात्रा को पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। इसके लिए बाग थाना क्षेत्र के जंगल में बालिका की सर्चिंग की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा के अपहरण के बाद से ही इस मामले आरोपित की खोजबीन शुरू हो गई थी। पुलिस ने इसके लिए 10 टीम गठित की थी। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इस पर चिंता जाहिर की थी।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का

पुलिस ने गुरुवार को शाम को सूचना देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का है। इस प्रकरण में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके नामों को खुलासा नहीं किया है। वहीं घटना में जो वाहन प्रयोग किया गया था, उसकी भी पहचान कर ली गई है। साथ ही अन्य आरोपितों को भी चिन्हित कर लिया गया है। इससे यह स्पष्ट है कि अभी पुलिस की गिरफ्तार से अन्य आरोपित दूर हैं। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पांच से अधिक लोग शाम‍िल थे

इस घटनाक्रम में पांच से अधिक लोगों के शामिल होने की जानकारी प्राथमिक रूप से सामने आई थी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बाग थाने के जंगलों में सर्चिंग की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे सूचना मिली है कि अन्य आरोपित और बालिका बाग क्षेत्र के जंगल में हो सकती है। इसी सूचना के आधार पर सर्चिंग कार्य किया गया है।

यह था मामला

शहर के शासकीय महाराजा भोज स्नातकोत्तर महाविद्यायल में एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा बुधवार की शाम को परीक्षा देकर बाहर निकली थी। इस दौरान कार से कुछ युवक आए और छात्रा को खींचकर कार में बैठाकर भाग गए। छात्रा की सहेलियों ने रोकने की कोशिश की परंतु युवक तेज गति से भाग गए। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की सहलियों से पूछताछ की गई थी। शहर के शासकीय महाराजा भोज स्नातकोत्तर महाविद्यायल में एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा बुधवार की शाम को परीक्षा देकर बाहर निकली थी। इस दौरान कार से कुछ युवक आए और छात्रा को खींचकर कार में बैठाकर भाग गए। छात्रा की सहेलियों ने रोकने की कोशिश की थी, परंतु युवक भाग निकले थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE