रतलाम। राम मंदिर उद्घाटन से पहले जावरा समीप गांव सरसी में महावीर कॉन्वेंट संकुल में हुआ राममय कार्यक्रम स्कूल में दिखाया गया भगवान श्री राम की लीला का मंचन भगवान राम की लीलाओं पर केंद्रित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर राम नाम की आकृति का निर्माण करना था स्कूल में नन्हेष्नन्हे बच्चों द्वारा भगवान राम की लीलाओं पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वहीं कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और समूह गान की प्रस्तुति दी। बच्चों ने नृत्य-गान कर सभी का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रम से स्वच्छता का संदेश भी मंच के माध्यम से दिया वही बच्चों ने अपने अनोखे अंदाज में बिना दहेज शादी करने एवम दहेज प्रथा बंद करने को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम की शरूआत की. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया. छात्र-छात्रा ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य करके दर्शकों का मन लुभाया. कई छात्र - छात्राओं ने ड्रामा, नाटक प्रस्तुत करके समाज के लोगों को जागरूक किया. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजन के साथ हुई जहां पर स्कूल डायरेक्टर मनीष जैन विपिन जैन तथा स्कूल स्टाफ मौजूद रहा वहीं वरिष्ठ अतिथियों के रूप में अशोक नौलखा समाजसेवीष्महेंद्र सिंह दादू बनाष्संजय पांचालष्श्रेणिक जैनष्पप्पू सिंहष्गुणावद अतिथि मौजूद रहे।