नीमच की चंगेरा स्थित नई कृषि मंडी में आज एक व्यापारी की एक्टिवा गाड़ी से अज्ञात बदमाशों ने डिक्की तोड़कर 126000 रूपए नगद उड़ा लिए। नमित अग्रवाल उर्फ निक्कू के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नीमच की सुरेका ट्रेडर्स के हितेंद्र अग्रवाल उर्फ मुक्कू नई कृषि मंडी में नीलामी के लिए आए थे। वो करीब 11 बजे शेड के बाहर गाड़ी खड़ी करके नीलामी में शामिल हो गए। इसी दौरान उनकी एक्टिवा गाड़ी क्रमांक एमपी 44 एम एस 5197 का हैंडल लॉक तोड़कर अज्ञात बदमाश गाड़ी को बिना स्टार्ट किए उल्टा घसीटते हुए करीब 300 मीटर की दूरी पर झाड़ियां में ले गए और पत्थर से डिक्की तोड़कर उसमें रखे 126000 लेकर भाग गए। चेहरा ना दिखे इसलिए चालाकी करते हुए वह गाड़ी को उल्टा घसीट कर ले गए। अज्ञात बदमाशों ने मुंह को कपड़े से ढंक रखा था।
घटना की सूचना के बाद मंडी इंस्पेक्टर समीर दास ने मंडी के कैमरे खंगाले तो तीन अज्ञात व्यक्ति पैशन प्रो और टीवीएस एक्सएल गाड़ी से आए थे।। पुलिस ने घटना की सूचना के तुरंत बाद आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इस वारदात से व्यापारियों में हड़कंप है और असुरक्षा की भावना घर कर रही है।