गरोठ। तहसील गरोठ के गांव कोटडाबुजुर्ग के सीएस हेमंत पाटीदार को वर्ष 2024 के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ़ इंडिया (ICSI) के इंदौर चैप्टर के चेयरमैन पद पर चुना गया है। सीएस सुरभी अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सीएस अमित कुमार बारंगे को सचिव और सीएस मनीष जोशी को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया है।
सीएस हेमंत पाटीदार ने इस अवसर पर कहा कि इंदौर चैप्टर कई वर्षो से प्लैटिनम ग्रेड श्रेणी में ICSI का बेस्ट चैप्टर है एवं यहां से ऐसे प्रतिष्ठित पद पर चुने जाना एक गौरवशाली क्षण है। उन्होंने इस अवसर पर सभी सीएस सदस्यों एवं छात्रों का अभिवादन किया और कहा कि वह चैप्टर को हर श्रेणी में बेस्ट बनाने के प्रयास करेंगे। साथ ही चैप्टर के सदस्यों एवं छात्रों के लिए उपयोगी कार्य किए जायेंगे।
सीएस हेमन्त पाटीदार मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के गांव कोटड़ा बुजुर्ग के निवासी है एवं वर्तमान में इंदौर में प्रैक्टिसिंग कंपनी सचिव के रूप में कार्य कर रहे है। उन्होंने अपने सन्देश में कहा की वह ग्रामीण पृष्ठ्भूमि से सम्बंधित है एवं करियर सम्बन्धी समस्याओं के लिए वह गावों से आने वाले छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे जिससे की वो उन्हें भी मुख्यधारा का लाभ मिल सके।
नयी कार्यकारिणी का कार्यकाल 19 जनवरी 2024 से प्रभावी हुआ है जो 18 जनवरी 2025 तक रहेगा।