मंदसौर। रतलाम रेलवे डिवीजन हेडक्वार्टर में तैनात जूनियर इंजीनियर का शव रविवार दोपहर मंदसौर जिले में मिला है। गोली मारकर हत्या की आशंका है। मामला मंदसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र के खोड़ाना गांव का है। शव यहां तालाब किनारे खड़ी कार में पाया गया। दीक्षांत पंड्या वेस्टर्न रेलवे इंप्लॉइज यूनियन की युवा समिति के उपाध्यक्ष भी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक गोली शरीर को आर-पार कर निकल गई। तीन और गोलियां भी लगी हैं।
घटना रतलाम और मंदसौर बॉर्डर पर होने के कारण रतलाम के ढोढर थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची। भावगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर जोरसिंह डामोर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजन को सूचना दे दी गई है।
पंड्या रतलाम रेल मंडल के मंडल मुख्यालय पर कारगो एंड वैगन डिपार्टमेंट में कार्यरत थे।