मनासा। नगर की नूरी कॉलोनी में सोमवार को दोपहर 12 बजे करीब अज्ञात कारणो के चलते एक 23 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मनासा थाना पुलिस मौका स्थल पहुंची व युवक को फांसी के फंदे से उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भिजवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नूरी कालोनी निवासी 23 साल के अरबाज पिता मोहम्मद सकिफ़ पठान ने अपने ही घर में एल्यूमिनियम फ्रेम में लगने वाली रबर से फांसी लगा ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नही था। जैसे ही घटना की जानकारी परिजन को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया। जहां दोपहर में परिजनो की मोजुदगी में युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस मामले में परिजन से पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल घटना का कारण अभी अज्ञात हैं।