BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2024, 3:43 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव डुंगलावदा और सुबह का वक्त, जब 19 साल के संतोष को देखा  इस हाल में तो क्षेत्र में फैली सनसनी, सूचना मिलते ही दौड़ी केन्ट पुलिस, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर     

Share On:-

नीमच। शहर के केंट थाना अंतर्गत डुंगलावदा में एक युवक की लाश पंखे पर लटकी मिलने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आज सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे 19 वर्षीय संतोष पिता रमेश मेघवाल की लाश कर्नाटक महाराष्ट्र रोडलाइंस ट्रांसपोर्ट पर पंखे से लटकी मिली। परिवार जनों का मानना है कि जिस स्थिति में लाश मिली है उससे स्पष्ट है कि यह हत्या का मामला है। 
परिजनों ने बताया कि संतोष पिछले 01 वर्ष से डुंगलावदा में कर्नाटक महाराष्ट्र रोड लाइंस पर मुनीम का काम करता था। कार्य के साथ वह ज्ञानोदय इंटरनेशनल में बीबीए की पढ़ाई भी कर रहा था। करीब 10 माह से वो ट्रांसपोर्ट पर ही रहता था। आज सुबह ट्रांसपोर्ट मालिक संजय गर्ग ने संतोष के परिचित विनय नाम के लड़के को घटना की सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही जब संतोष के परिजन कर्नाटक महाराष्ट्र रोडलाइंस पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि संतोष के हाथ पीछे से गमछे से बंधे हुए थे। परिवार जनों का कहना है कि जिस गमछे से संतोष का हाथ बंधा है, वह उसी का है। संतोष के ही रुमाल से उसका मुंह भी बंधा हुआ था। इस आधार पर परिजनों का कहना है कि साफ तौर पर संतोष का कत्ल किया गया है। ट्रांसपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के कुछ दिनों से बंद होने के कारण भी परिवारजन आशंकित है। संतोष के पिता रमेश और भाई विनय  द्वारा इस मामले की भी जांच करने की मांग की जा रही है। 
अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना बीती रात 9.30 बजे बाद की है। संतोष की मौत से परिजन और दोस्तों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि संतोष केवल अपने काम से काम रखता था। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं है। संतोष मनासा तहसील के गांव बनड़ा का रहने वाला है। कैंट थाने पर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने संतोष का मोबाइल भी अपने जांच के लिए कब्जे में लिया है। संतोष के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE