BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2024, 12:11 pm
BIG NEWS : पिस्टल और कारतूस का सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस ने समूह लोन के मैनेजर से हुई लूट का भी किया खुलासा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गत शनिवार को नाकाबंदी के दौरान मोटर साईकिल सवार तीन आरोपियों से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस जब्ती के मामले में आरोपियों को पिस्टल व कारतूस सप्लाई करने वाले आरोपी सत्यम राय को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पूर्व में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से दो आरोपी लूट की एक वारदात में शामिल है। आरोपियों ने इसी माह 05 तारीख को समूह लोन के मैनेजर को पिस्टल दिखा कर 25 हजार रुपये की लूट की थी।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने 20 जनवरी को नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार तीन लोगों से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस जब्त कर तीनों आरोपियों कन्हैयालाल सेन, अनिल हरिजन व पवन रेगर को गिरफ्तार किया था, जिसमें जांच एएसआई सूरज कुमार के जिम्मे की गई। थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु नि के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार, मय जाप्ता हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि रामकेश, रामचंद्र व रणजीत द्वारा आसूचना सकंलन कर प्रकरण में जप्त अवैध हथियार एक पिस्टल मय मैग्जीन व दो जिन्दा कारतुस का सप्लायर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के टीला पुलिस थाना करैरा निवासी 22 वर्षीय सत्यम राय पुत्र बल्लू राय को गिरफ्तार किया गया।
मामले में गिरफ्तार हुए चारों आरोपियों से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की गई तो 05 जनवरी को क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड ब्रांच के मैनेजर रणाथरा थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर निवासी मदनलाल पुत्र बालूराम बलाई को हथियार दिखाकर 25,000 रूपये, लेपटॉप, पर्स सहित बैग को लूटने की वारदात में आरोपी पवन रेगर व अनिल हरिजन की संलिप्तता होने का खुलाया किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE