मंदसौर। भैसोदामंडी चौकी पुलिस ने साधु के वेश में घूम रहे पांच आरोपियों के कब्जे से 01 लाख 24 हजार की कीमत का अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज किया है।
भैसोदामंडी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि साधु के वेश में कुछ व्यक्ति घूम रहे हैं, उनके पास अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा है। वे मालीपुरा फाटक से भवानी मंडी रेलवे स्टेशन के कच्चे रास्ते से भवानी मंडी रेल्वे स्टेशन जा रहे हैं। सूचना पर टीम ने मालीपुरा फाटक के निकट घेराबंदी कर हुलिए के आधार पर 5 लोगों को पकड़ा। झाेले से 62 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 01 लाख 24 हजार रुपए बताई जा रही है।
पूछताछ में रोकी पिता देव बागले निवासी भिखी खुत्रा थाना मालोद चोकी सिहार तह पायल जिला लुधियाना, पंजाब, नसीब पिता देव बागले, मेसी पिता नाथ बागले, वासु पिता दिपु बागले निवासी चिट्टी कालोनी जालधंर बायपाय थाना सेलम टापरी जिला लुधियाना, और लाजर पिता मानु क्रिसचन निवासी युयुएस कालोनी जिला लुधियाना का होना बताया। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में एनडीपीएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।