BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2024, 7:38 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का रतनगढ़ घाट और मोडिया महादेव का कच्चा रास्ता, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, नाकाबंदी के दौरान पिकअप रोककर जब ली तलाशी तो हुआ ये चोंका देने वाला खुलासा, अवैध मादक पदार्थ सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर

Share On:-

रतनगढ़। प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद नीलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ बीएस गोरे एवं उनकी टीम द्वारा बिना नम्बर की पिकअप वाहन से 18 सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजनी 369 किलोग्राम मय वाहन कुल कीमत 10 लाख रूपये के जप्त कर 02 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.01.2024 को थाना रतनगढ पर जरिये मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बिना नम्बर की पिकअप वाहन की में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए घाट के नीचे नीम का खेड़ा मोडीया महादेव के कच्चे रास्ते पर नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान बिना नम्बर की पिकअप वाहन को घेराबन्दी कर रोका तथा वाहन में बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछते उक्त व्यक्ति ने अपना नाम श्रवण पिता प्यारचन्द्र जाट उम्र 24 साल निवासी ग्राम सालेरा पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) तथा कालुराम उर्फ शंकर पिता नारायण जाट उम्र 25 साल निवासी ग्राम बडोदिया पुलिस थाना चन्देरिया जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) के होना बताया। उक्त पिकअप की तलाशी लेने पर वाहन में 18 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 369 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका भरा हुआ मिला। जिसकी कीमत 05 लाख 50 हजार रुपये व पिकअप वाहन की कीमत 04 लाख 50 हजार रुपये जिसे जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया। आरोपीयों से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ करते जप्तशुदा मादक पदार्थ बबलू उर्फ बांडिया उर्फ असरफ खांन पिता ऐजाज खांन पठान निवासी ग्राम नन्दवई थाना पारसोली जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) के द्वारा जप्तशुदा पिकअप में डोडाचूरा भरकर लाकर देना बताने पर बबलू उर्फ बांडिया उर्फ असरफ खांन को भी आरोपी बनाया जाकरआरोपी की तलाश की जा रही है।  
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बी.एस. गोरे एंव उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE