BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2024, 11:48 am
BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ट्रक में कपास की खल के आड़ में परिवहन किया जा रहा 36 क्विटंल से अधिक डोडाचूरा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 36 क्विटंल 56 किलो 200 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर चितौडगढ जिले के कपासन थानान्तर्गत रोलिया गांव के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक में कपास की खल की बोरियों के नीचे अवैध डोडाचूरा भर कर ले जा रहा था। इस वर्ष तस्करी के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्यवाही है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद मीणा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी विरेन्‍द्रसिंह पुनि मय टीम द्वारा गुरुवार को नीमच-चित्तौड़गढ हाईवे रोड़ पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से एक ट्रक आया जिसको चैक करने हेतु रुकवाना चाहा तो ट्रक चालक के अपने वाहन की गति बढा दी, जिस पर उक्‍त ट्रक को नाकाबन्‍दी हेतु लगाये गये बैरियर की सहायता से रोका गया। ट्रक के रुकते ही ट्रक चालक ने ट्रक से भागने का प्रयास किया, मगर पुलिस जाप्‍ता द्वारा बरती गई। सजगता से उक्त व्यक्ति के भागने के मनसुबो पर पानी फिर गया। 
ट्रक चालक द्वारा नाकाबन्‍दी तोड कर ट्रक को भगाने ले जाने व पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद खुद भागने का प्रयास करने पर ट्रक में कोई अवैधानिक/संदिग्ध वस्तु होने की सम्भावना होने से ट्रक को चैक किया गया तो ट्रक के पिछे की तरफ बोड़ी को देखा तों अन्दर टाट की बोरिया भरी होकर उक्त बोरिया पर मक्खन मलाई कपास की खल भरी हुई मिली। उक्त कपास खल टाट की बोरियो को बीच से हटाकर देखा तो उक्त कपास की बोरियो की नीचे काले सफेद कट्टे नजर आये। जिसको चैक किया तो कुल 187 कट्टो में 36 क्विटंल 56 किलो 200 ग्राम अवैध अफिम डोडा चुरा पाया गया। जिसे जप्त कर अवैध अफिम डोडा का परिवहन करने वाले ट्रक चालक चितौड़गढ़ कपासन थानान्तर्गत रोलिया निवासी मुकेश पुत्र सुरेश गर्ग को मौके से डोडाचुरा परिवहन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी से डोडा चूरा खरीद फरोख्त करने वालों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। 
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-
एसएचओ विरेन्द्र सिंह पु नि, एएसआई सुन्दरपाल, हैड कानि प्रमोद कुमार, कानि  सुर्यभान सिंह, दयाराम, जीवन लाल व महावीर सिंह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE