मनासा। रानी लक्ष्मी बाई मार्ग पर शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे करीब मनासा के तीन बदमाशों ने एक गोदाम में सेंध लगा कर अलसी के तीन कट्टे चुरा लिए। जिसकी भनक लगते ही गोदाम मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मनासा पुलिस ने केनरा बैंक के सामने घेराबंदी कर तीनो बदमाशो को पकड़ने की कोशिश की लेकिन मौका देख तीनो बदमाश मोटरसाइकिल और कट्टे छोड़ भाग निकले। पैदल भाग रहे बदमाशों पीछा करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को कोर्ट परिसर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो बदमाश मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी देते हुए गोदाम मालिक गोपाल बसेर ने बताया कि मनासा के रानी लक्ष्मी बाई मार्ग स्थित मेरे मकान के नीचे बने गोदाम से मौका देख तीन बदमाश ने दीवाल के पीछे से सेंध लगाई और मोटरसाइकिल पर अलसी के तीन कट्टे चुराकर भाग निकले। जिसकी जानकारी मेने पुलिस को दी। साथ ही मैंने बदमाशों का पीछा भी किया। केनेरा बैंक के सामने पुलिस को पीछा करता देख तीनो बदमाश मोटरसाइकिल और अलसी कट्टे छोड़कर पैदल भाग लगे। लेकिन पुलिस ने एक बदमाश का कोर्ट परिसर तक पीछा कर गिरफ्तार किया। वहीं दो बदमाश मौके से भाग निकले। फिलहाल मनासा पुलिस ने मौके से एक बदमाश सहित मोटरसाइकिल व तीन अलसी कट्टे जप्त किए और थाने ले गई। वहीं गिरफ्तार बदमाश से मामले में पूछताछ कर रही है।