BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2024, 8:04 pm
BIG NEWS : पुख्ता सूचना और आई-20 कार, जैसे ही पुलिस ने की नाकाबंदी तो ड्राईवर ने स्पीड में घुमाया वाहन, फिर हुआ कुछ ऐसा की हत्थे चढ़ा आरोपी, जानिए ऐसा क्या ले जा रहा था जगदीश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व मंगलवाड थाना पुलिस ने मंगलवाड थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा सहित आई 20 कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में डीएसटी को सूचना मिली कि कीर की चौकी की तरफ से आने वाली एक आई 20 कार में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है | जिला विशेष टीम ने इस सूचना से मंगलवाड थाना पुलिस को तत्काल अवगत कराया। जिस पर रविन्द्र चारण थानाधिकारी मंगलवाड जाप्ते सहित सर्विस रोड नीलकंठ होटल के सामने पहुंच नाकाबंदी की। सूचना के मुताबिक कीर की चौकी की तरफ से तेज गति से आती हुई सफेद रंग की कार दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने कार को सर्विस रोड से उदयपुर-चित्तौडगढ नेशनल हाईवे की तरफ तेजी से घूमाने का प्रयास किया, किन्तु कार सर्विस रोड के पास स्थित खाई में फंस कर क्षतिग्रस्त हो कर रुक गई। चालक ने गाड़ी से उतर कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से घेरा देकर के पकड़ा। पुलिस ने नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो ड्राईवर सीट के पीछे वाली सीट व डिग्गी में एक-एक प्लास्टिक के काले कट्टे में भरा हुआ डोडा चुरा मिला। पुलिस टीम ने चालक से डोडाचूरा को अपने कब्जे में रख परिवहन करने संबंधी अनुज्ञा पत्र/लाइसेंस के बारे में पूछा तो किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं होना बताया जिस पर पुलिस ने डोडा चूरा का वजन किया तो कुल वजन 40 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडा चूरा व कार को जब्त कर चालक उदयपुर जिले के अमरपुरा निवासी जगदीश पुत्र रामचंद्र सुथार को गिरफ्तार कर लिया।  
पुलिस थाना मंगलवाड पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही करने वाली टीम-
डीएसटी-
प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्र करण सिंह, मुनेंद्र सिंह, अजय व दुर्गाराम।  
पुलिस थाना मंगलवाड-
रविन्द्र चारण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी मंगलवाड, संतोष कुमार सउनि, कांस्टेबल करनल सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रेमाराम व दिलीप सिंह। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE