BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2024, 2:36 pm
BIG NEWS : जिले का सिरोल थाना और हुरावली इलाका, जब दो दिन से नहीं खुला बंद दरवाजा तो रहवासियों ने दी पुलिस को सूचना, फिर जैसे ही खाकी ने गेट खोलकर देखा कमरे में तो उड़ गए सबके होश, जानिए किस हाल में मिले पति-पत्नी सहित ये, पढ़े खबर       

Share On:-

ग्वालियर। जिले में एक पूरे परिवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी और बेटे सहित यह आत्मघाती कदम उठाया है। घर के आगे वाले कमरे में 17 साल के बेटे का शव पंखे के कुंदे पर लटका हुआ था। कुछ दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर और उसकी पत्नी सीढ़ियों की ग्रिल पर फंदे से लटके हुए थे। कमरे में काफी खून फैला था। प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी से पहले हाथ की नस भी काटी है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को स्पॉट से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें प्रॉपर्टी डीलर ने बिजनेस पार्टनर पर चार लाख रुपए के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना हुरावली रोड हारखेड़ा सिरोल में रविवार सुबह की है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्वालियर के सिरोल हुरावली रोड हारखेड़ा निवासी 50 वर्षीय जीतू उर्फ जितेन्द्र झा प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनकी पत्नी 47 वर्षीय त्रिवेणी झा और 17 वर्षीय बेटा शिवा उर्फ अचल झा साथ में रहते थे। त्रिवेणी आर्मी स्कूल की ऑफिशियल ब्रांच शाहबाज स्कूल में बतौर प्रधानाध्यापिका पदस्थ थी। 
शनिवार से तीनों किसी का भी फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। प्रॉपर्टी डीलर के दोस्त लगातार उसे कॉल कर रहे थे। रविवार को जब वह घर पहुंचे तो देखा कि घर में अंदर से ताला लगा हुआ है, लेकिन कोई हलचल नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने तत्काल जीतू के ससुर को फोन किया। वह घर पहुंचे तो दोस्तों की मदद से किसी तरह घर के अंदर गए तो वहां चैनल गेट के अंदर रूम के दरवाजे पर कुंडी नहीं लगी थी। जैसे ही परिजन अंदर पहुंचे तो अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला था। प्रॉपर्टी डीलर के जवान बेटा पहले ही कमरे में पंखे पर बने फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसके बाद आगे सीढ़ियों की ग्रिल पर प्रॉपर्टी डीलर और उसकी प्रींसिपल पत्नी फंदे पर लटकी हुई थीं। कमरे में हर तरफ खून फैला हुआ था। खून देखकर घटना स्थल संदिग्ध लगने पर तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश सिंह चंदेल, एएसपी ऋषिकेश मीणा, सीएसपी हिना खान, थाना प्रभारी सिरोल विनयसिंह तोमर स्पॉट पर पहुंचे हैं। घटना स्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट सीनियर साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव को भी बुलाया गया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है और मामले को खुदकुशी ही बताया है।
पुलिस जब घटना स्थल पर जांच कर रही थी बेटे की स्टडी टेबल पर पुलिस को उसकी नोट बुक में एक सुसाइड नोट मिला है। पर उसमें सुसाइड नोट लिखने वाला प्रॉपर्टी डीलर जीतू उर्फ जितेन्द्र झा है। झा ने लिखा कि उसे उसका बिजनेस पार्टनर चार लाख रुपए के लिए परेशान कर रहा है। जिससे वह और उसका परिवार काफी परेशानी में हैं। बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर ने यह मकान 12 साल पहले ही लोन लेकर बनाया था। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE