BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2024, 2:37 pm
BIG BREAKING : नीमच शहर का फोर जीरो चौराहा और दाना गली कॉर्नर, जैसे ही युवक ने किया ये काम तो युवती ने..., माजरा देख मौके पर मची अफरा तफरी, पुलिस ने लिया एक्शन, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर       

Share On:-

नीमच। शहर के फोर जीरो चौराहे पर दाना गली के बाहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती ने एक मनचले युवक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मनचले युवक को थाने ले गई। केंट थाने पर युवक के खिलाफ कार्यवाई की जा रही हैं।   
प्राप्त जानकारी के अनुसार दाना गली के कार्नर पर गोटे वाली की दुकान पर काम करने वाली लड़की को प्रहलाद मीणा दो-तीन दिन से परेशान कर रहा था और बार बार रास्ता रोककर युवती के मोबाइल नंबर मांग रहा था। आज भी प्रहलाद मीणा ने दुकान पर जाते वक्त युवती का रास्ता रोककर छेड़छाड़ की और मोबाईल नम्बर मांगे। जिससे तंग आकर युवती ने हिम्मत दिखाते हुए युवक धुनाई शुरू कर दी। वहीं फोर जीरो चौराहे पर एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन भी चल रहा था। जिसके कारण पुलिस भी पास में ही मौजूद थी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए युवक प्रहलाद मीणा को पकड़ लिया और केंट थाने ले गई। वहीं उक्त युवती भी केंट थाने मामला दर्ज करने पहुंची हैं। जानकारी अनुसार युवक प्रहलाद मीणा फोर जीरो चौराहे पर एक भोजनालय पर काम करता हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE