BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2024, 4:02 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव मार्ग और पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, जैसे ही रोका बाइक को, फिर ली तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े खबर     

Share On:-

जावद। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की धरपकड़ में नीमच जिले की जावद पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। जावद थाना पुलिस ने कार्यवाई करते हुए 02 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जप्त किया हैं।  
उप निरीक्षक जावद असलम पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28 जनवरी 2024 जावद पुलिस द्वारा नयागांव रोड पर श्री महाकाल होटल, एण्ड रेस्टोरेंट के पास नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो युवक बजाज प्लेटिना मोटरसाईकल पर आए। जिनको रोककर तलाशी लेने पर प्लास्टिक की थैली में 02 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अवैध अफीम को जप्त कर दोनों आरोपियों मुकेश उर्फ बबलू पिता डालू भील उम्र 22 साल एवं  भेरूलाल उर्फ राहुल पिता डालू भील उम्र 19 साल निवासी लालपुरा थाना जावद के खिलाफ अपराध क्रमांक 45/28.01.24 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/18 के तहत कार्यवाई की गई। साथ ही पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जप्त किया हैं।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE