BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2024, 11:39 am
BIG BREAKING : नीमच का सीआरपीएफ कैंपस और अल सुबह का समय, जब छुट्टी से लोटा सौरभ तो अचानक उठाया ये बड़ा कदम, फिर जैसे ही आई ये आवाज तो मच गई अफरा तफरी, घटना की भनक लगते ही दौड़े आला अधिकारी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर        

Share On:-

नीमच। शहर में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। नीमच के सीआरपीएफ में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद कैम्पस में अफरा तफरी मच गई। सीआरपीएफ जवान छुट्टी से कल ही लौटा था और ये बड़ा कदम उठा लिया। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात हैं। 
शहर के केंट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच में सीआरपीएफ के 26 वर्षीय जवान सौरभ पिता तरसीम ने राईफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सौरभ पंजाब के होशियारपुर जिले का रहने वाला था। सीआरपीएफ की फर्स्ट बटालियन में सर्विस में था। सुबह 05 बजे सीआरपीएफ कैंपस में उसने स्वयं को सिर पर गोली मारकर खत्म कर दिया। जिसके बाद सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान सौरभ को जिला चिकित्सालय लाए। डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया। जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया जाएगा। केंट थाने पर मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।  
सौरभ 2019 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। पिछले 15 दिनों से वह छुट्टी पर गया था। कल ही वह छुट्टी से वापस लौटा था और आज सुबह उसने राइफल से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर दी। सौरभ के मृत शरीर को जिला चिकित्सालय लाया गया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE