BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2024, 5:33 pm
BIG NEWS : भानपुरा पुलिस को मिली सफ़लता, ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत नाबालिक बालिका को किया बरामद, आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर  

Share On:-

भानपुरा। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा गुम नाबालिग बालक-बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत दिये गये निर्देशो पर कार्यवाही करते एवं अति पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरिल एवं एसडीओपी गरोठ राजाराम धाकड के मार्गदर्शन तथा कमलेश प्रजापति थाना प्रभारी थाना भानपुरा के नेतृत्व में भेसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय एवं उनकी टीम को नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने तथा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 दिसम्बर 2023 को थाना भानपुरा पर फरियादी द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी रिपोर्ट पर से थाना भानपुरा पर अपराध क्रमांक 504/2023 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना उनि कपिल सौराष्ट्रीय व उनकी टीम द्वारा सायबर सेल से तकनीकि विश्लेषण लेकर अपने मुखबीर एवं व्यवसायिक कोशलता का उपयोग कर नाबालिग बालिका की हर संभावित स्थानो पर तलाश कर दिनांक 29 जनवरी 2024 को नाबालिग बालिका को छिपा बडौद जिला बारा राजस्थान में होने की मुखबीर सूचना पर तत्काल मय फोर्स के रवाना होकर बारा पहुंचे। जहां नाबालिग बालिका (उम्र 15 वर्ष 08 माह) को आऱोपी प्रहलाद राजपूत पिता दुलेसिंह राजपूत उम्र 20 साल निवासी ग्राम सालियाखेडी थाना सोयत जिला आगर मालवा के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर, शादी का झांसा देकर ले गया था जो बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया एवं अपर्हत नाबालिक बालिका को सकुशल माता पिता को सुपुर्द किया गया। 
उक्त कार्यवाई में निरीक्षक कमलेश प्रजापति, निरीक्षक तरूणा भारद्वाज थाना प्रभारी गांधीसागर, उनि कपिल सौराष्ट्रीय चौकी प्रभारी भैसोदामंडी, का प्रआऱ 639 आशीष बैरागी (साइबर सेल), आर 851 करण गुर्जर, आर 316 परीमाल गुर्जर, आर 128 वकील दायमा, आर 737 रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE