BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2024, 12:59 pm
BIG NEWS : राजस्थान का जोधपुर और मंदसौर जिले के प्रेमपूरिया का ओमप्रकाश, जब पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रोका सीमेंट मिक्सर, फिर जैसे ही ली तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, 03 करोड़ रूपए से अधिक का मादक पदार्थ जप्त, नशे की खेप की तस्करी के लिए रास्ते में बदले चार ड्राइवर, पढ़े खबर     

Share On:-

जोधपुर। राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के तस्कर से 22 क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया है। तस्कर सीमेंट मिक्सर में भरकर डोडाचूरा की तस्करी कर रहे थे। मंदसौर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के लिए तस्कर नित-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने मंदसौर से सीमेंट मिक्सर में भरकर ले जाया जा रहा 22 क्विंटल डोडा चूरा जब्त किया है। जब्त डोडा चूरा की कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मंदसौर के गांधी सागर निवासी ड्राइवर को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। 
जोधपुर पश्चिम एडीसीपी चंचल मीश्रा ने बताया कि सोमवार शाम को बासनी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सहित पुलिस बल ने थाने के सामने ही नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान चित्तौड़गढ़ नम्बर के एक सीमेंट मिक्सर को पुलिस ने रुकवाया। जांच करने पर मिक्सर के अंदर सीमेंट की जगह कट्टों में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा पाया गया। मिक्सर में 111 कट्ट्टों में 22 क्विंटल डोडा चुरा भरा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ 35 लाख रुपये आंकी जा रही है।पुलिस ने मिक्सर के ड्राइवर मंदसौर गांधी सागर के प्रेमपुरिया निवासी ओमप्रकाश पिता गोपाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। इस डोडा पोस्त को जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई करना था, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि तस्करों ने इस सीमेंट मिक्सर को पूरी तरह से पैक कर ठीक उसी तरह सील किया गया था, जैसे सीमेंट फैक्ट्री से पैक कर रवाना किया जाता है। यह पुलिस को गुमराह करने के लिए किया गया था। तस्करों ने नशे की इस खेप को मंदसौर से जोधपुर लाने के लिए रास्ते में 4 ड्राइवर बदले थे। गाड़ी पर नंबर प्लेट भी फर्जी लगाई थी।
पुलिस ने सीमेंट मिक्सर के आरोपी चालक से पूछताछ कि तो आरोपी ने बताया, मिक्सर को मंदसौर से लाया था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा को मंगवाने वाले व इसकी तस्करी करने वाले तस्करों की तलाश कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE