BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2024, 3:37 pm
BIG NEWS : अवैध सम्बन्ध में जब रोड़ा बना माशूका का पति तो आशिक ने दोस्त के साथ मिलकर उठाया ये खौफनाक कदम, जब वायरल हुआ ये दिल दहला देने वाला वीडिओ तो एक्शन में आई खाकी, अब सलाखों के पीछे दोनों आरोपी, पढ़े खबर     

Share On:-

इंदौर। शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक दिन पहले रॉड से लगातार वार करके हत्या का वीडिओ बुधवार को सामने आ गया। किसी ने इसे मोबाइल से छुपकर शूट किया था। वायरल हुए वीडियो में आरोपी दुकान की शटर बंद कर युवक को रॉड से बेरहमी से मारते दिख रहा है। वीडिओ में हमलावर शख्स से रहम के लिए गिड़गिड़ाता दिख रहा है। मामला प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध से जुड़ा है।
पुलिस को शक है कि मृतक की पत्नी का एक दुकानदार से अफेयर था, यह बात उसे पता चल गई। आपत्ति लेने पर प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। हमला मंगलवार दिन में हुआ था, इसके बाद देर रात 1.30 बजे मौत हो गई थी। 
एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना पीर गली इलाके की है। गोविंद कॉलोनी का रहने वाला ऑटो ड्राइवर जगदीश पिता सूरजपाल सिंह चौहान पर आरोपी सिकंदर उर्फ देवा और नितिन ने मिलकर लोहे की रॉड से वार किए। वहां एक अन्य दिलीप भी मौजूद था। गंभीर चोट आने के बाद दीपक ही जगदीश को अस्पताल लाया। मंगलवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सिकंदर और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सिकंदर उर्फ देवा से जगदीश की पत्नी की दोस्ती और अफेयर थी। पत्नी पहले देवा की शॉप पर ही काम करती थी। जब शंका हुई तो उसने पति जगदीश ने देवा के यहां से उसकी नौकरी छुड़वा दी थी। इसी बीच जगदीश को पता चला कि रेखा अभी भी देवा से बात करती रहती है।
इस हत्याकांड का लाइव एक वीडियो वायरल हो रहा है। जगदीश को दुकान के अंदर देवा ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह लगातार रॉड से मारता रहा। फिलहाल पुलिस ने वीडियो जब्त किया है। वही दुकान का सील कर आरोपी से लोहे की रॉड भी जब्त कर ली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE