BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2024, 2:43 pm
BIG NEWS : पिपलिया मंडी-मनासा रोड और सीबीएन विभाग, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो टीलाखेड़ा बालाजी के यहां अधिकारियों ने की नाकाबंदी, फिर जब ट्रक रुकवाकर ली तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, आलू की बोरियों की आड़ में आरोपी कर रहा था अवैध काम, पढ़े खबर       

Share On:-

नीमच। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और धरपकड़ अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की जावरा टीम ने 01 फरवरी 2024 को कार्यवाई करते हुए पिपलिया मंडी-मनासा रोड पर एक ट्रक से 2787 किलो डोडाचूरा जिसमे 1656 किलो सीपीएस का डोडाचूरा भी शामिल हैं जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्यवाई करते हुए सीबीएन जावरा के अधिकारियों ने टीम गठित कर पिपलिया मंडी-मनासा मार्ग पर टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर के यहां नाकाबंदी की। मुखबिर के द्वारा बताए ट्रक को रुकवाया। ट्रक में आलू की बोरियों से भरा हुआ था।लगातार पूछताछ के बाद ट्रक ड्राइवर ने बताया कि ट्रक में कवर कार्गो के नीचे डोडाचूरा भरा हुआ है। ट्रक को सुरक्षा कारणों की वजह से सीबीएन कार्यालय लाया गया। जहां ट्रक की बारीकी से जांच की गई तो 138 बैग अवैध डोडाचूरा मिला। जिसका वजन करने पर कुल 2787.600 किलोग्राम निकला। इस अवैध डोडाचूरा में 1656.400 किलोग्राम सीपीएस डोडाचूरा भी शामिल हैं।
सीबीएन ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद डोडाचूरा और ट्रक को जप्त कर एक आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE