BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2024, 6:10 pm
BIG NEWS : गांधीसागर में बड़ा सड़क हादसा, डेम घूमने आए छात्रों की ट्रैक्टर-ट्रॉली बैरियर पार करते ही पहले मोड़ पर पलटी, 04 विद्यार्थी गंभीर घायल, झालावाड़ रैफर, मनासा तहसील के इस विद्यालय के 61 मासूमों को ठूंस-ठूंस कर भरा था, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर          

Share On:-

रामपुरा। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से आज एक बड़ा हादसा हो गया। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मंदसौर जिले के गांधीसागर में घूमने आए स्कूली छात्रों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में 04 छात्र गंभीर घायल हुए हैं। ट्रॉली में 61 विद्यार्थी सवार थे। घायलों को तुरंत गांधीसागर के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर घायल 04 छात्रों को झालावाड़ रेफर कर दिया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच जिले की मनासा तहसील के गांव चौकड़ी के शासकीय विद्यालय के छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन रखा गया था। जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन के द्वारा 61 छात्रों को एक ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में बिठाकर गांधीसागर डेम घूमाने ले जाया गया। गांधीसागर बैरियर पार करते ही पहले मोड़ पर ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गांधीसागर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विद्यार्थियों को शासकीय और निजी वाहनों से गांधीसागर अस्पताल लाया गया। जहां से 04 छात्रों को गंभीर घायल होने पर झालावाड़ रेफर किया गया। बाकि घायल विद्यार्थियों का इलाज भानपुरा शासकीय अस्पताल में किया गया। 

वहीं इस पूरे घटनाक्रम में विद्यालय प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई हैं। एक ट्रॉली में 61 बच्चों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया। साथ ही जब विद्यालय से छात्रों को घूमने जाने का विचार किया गया तो क्या विद्यालय प्रबंधन के पास इतने पैसे भी नहीं थे की बस या अन्य कोई वाहन करें? विद्यार्थियों को इस ठण्ड में खुली ट्रैक्टर ट्रॉली में बिठाया गया। इस हादसे को लेकर विद्यालय प्रबंधन का गैर जिम्मेदार रवैया सामने आया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE