भवानीमंडी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। जिसमें किसी भी बड़ी घोषणा से वित्त मंत्री ने परहेज किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग एवं व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नरेश माधवानी एवं जिला महामंत्री कमलेश दलाल ने बताया कि 58 मिनट के बजट भाषण में वित्त मंत्री ने तिलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए बड़े कदमों का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने देश में तीन नए रेल के कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है, शहरों में नमो भारत और मेट्रो रेल चलाई जाएगी। 40000 वंदे भारत रेल कोच बनेंगे, वित्त मंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ है और अगले 5 वर्ष में 2 करोड़ घर और बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं प्रधानमंत्री फसल योजना का लाभ 4 करोड़ किसानों को प्राप्त हुआ है। चिकित्सा और स्वास्थ्य के विषय पर बोलते हुए निर्मला सीतारमण ने 9 वर्ष से 14 वर्ष की बालिकाओं के सर्वाइवल कैंसर को कम करने पर जोर दिया है। एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सौर ऊर्जा स्थापित करने के लक्ष्य के अंतर्गत हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की गई है गरीब कल्याण देश का कल्याण, एंपावरिंग यूथ, अन्नदाता वेलफेयर, नारी सशक्तिकरण, इत्यादि के साथ वित्त मंत्री ने देश के भविष्य का खाता प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2047 तक भारत के विकसित होने का अनुमान लगाया है। इसका पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग व्यापार मंच भवानीमंडी ने स्वागत किया है।
अपना छठा बजट भाषण प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री महोदय ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में सकारात्मक परिवर्तन को देखा है एवं हम स्वर्णिम भविष्य को देख रहे हैं। स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए वित्त मंत्री के द्वारा बजट भाषण में किसी भी बड़ी घोषणा से परहेज किया गया है एवं इसी का अनुपालन करते हुए सरकार ने आयकर की स्लैब को अपरिवर्तित रखा है। कस्टम ड्यूटी और एक्साइज ड्यूटी में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वही कॉरपोरेट टैक्स को घटाकर 22 प्रतिशत किया गया है।