BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2024, 7:49 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का कमल चौक और भरी दोपहरी का वक्त, जब सैनी नाश्ता पर पहुंचा रामनारायण तो हुआ कुछ ऐसा, फिर जैसे ही आई चिल्लाने की आवाज तो लड़कियों ने लगाई दौड़, सीसीटीसी में कैद हुई पूरी घटना, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ कमलेश मांगरिया की खबर

Share On:-

नीमच। शहर में आज गुरूवार को शातिर महिला चोरों की गैंग ने एक ग्रामीण के आभूषण के बैग पर हाथ साफ़ कर लिया। जैसे ही ग्रामीण को इस घटना की भनक लगी तो वो चिल्लाया। जिसके बाद नगर पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से उक्त महिला चोरों को पकड़ लिया। एक महिला चोर मौका पाकर फरार हो गई। इन महिला चोरों को केंट थाने लाया गया। जिसके बाद आगे की कार्यवाई की गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिसलवास सोनिगरा के रामनारायण रावत और माधुलाल रावत ने गुरूवार दोपहर 03 बजे शहर के फजल रहमान वाली गली स्थित सोनाली ज्वेलर्स से 48 हजार 400 रूपए की चांदी के आभूषण ख़रीदे। जिसके बाद नाश्ता करने के लिए कमल चौक स्थित सैनी नाश्ता पर रुके। ग्रामीणों के साथ छोटी बच्ची भी थी। नाश्ता करते वक्त अचानक चार लड़किया उनके पास आई और छोटी बच्ची के साथ खेलने लग गई। इसी दौरान इन चार लड़कियों में से एक लड़की ने आभूषण वाला बैग उठाया और चलती बनी। थोड़ी देर बाद बाकी लड़किया भी उसके पीछे चल पड़ी। तभी रामनारायण रावत की नजर बैग की तरफ गई तो वो चिल्लाया और उन लड़कियों की तरफ देखा। वहां मौजूद नगर पुलिस और लोगों ने दौड़कर बैग लेकर जाती लड़कियों को पकड़ा। जिसमें से एक लड़की तो मौका देखकर फरार हो गई। बाकी तीन लड़कियों को पकड़ लिया गया। 
सैनी नाश्ता की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई, जिसमें यहीं लड़किया बैग चुराते हुए नजर आ रही थी। जिसके बाद उक्त लड़कियों को केंट थाने लाया गया। आभूषण मालिक रामनारायण भी केंट थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE