BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2024, 11:57 am
BIG NEWS ; एमपी का डबरा और 15 साल की मासूम, जब बॉबी रावत ने साथी के साथ मिलकर किया ये घिनौना काम तो उड़े परिजनों के होश, बदहवास हालत में पहुंची यहां, फिर जैसे ही खाकी को सुनाई दर्द की वो दास्तां..., पढे़ खबर 

Share On:-

डबरा। सिटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी कॉलोनी में रहने वाली एक नाबालिग लड़की का दो बदमाशों ने बहला फुसला कर अपहरण कर लिया और उसे वह दूरदराज क्षेत्र में ले गए जहां उसके साथ दोनों युवकों बॉबी रावत और उसके साथी ने बलात्कार किया। लड़की ने जब आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसे ऊंचाई से धक्का दे दिया। पुलिस रिपोर्ट में लड़की ने लिखाया है कि उसके गुप्तांग में भी आरोपियों ने चोंटे पहुंचाई है। मारपीट और धक्का देने से किशोरी बुरी तरह जख्मी हो गई है। उसे इलाज के लिए ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 29 जनवरी की रात की है। लक्ष्मी कॉलोनी में रहने वाली 15 साल की किशोरी से बॉबी रावत की पहचान थी। बॉबी रावत उसे बाइक पर बिठाकर अपने साथी की मदद से दूर दराज इलाके में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर बदमाशों ने अपनी मनमानी कर डाली और उसे धक्का दे दिया। जिससे लड़की जख्मी हो गई। बाद में वह किसी तरह ग्रामीणों की मदद से अपने परिजनों के पास पहुंची। परिजन लड़की को लेकर डबरा थाने पहुंचे। जहां आरोपी बॉबी रावत और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बलात्कार एवं पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE