BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2024, 12:17 pm
BIG NEWS : पुलिस की गश्त और ओछडी पुलिया, जैसे ही पड़ी इन युवकों की नजर तो लगाई दौड़, जब खाकी ने पकड़ कर ली तलाशी तो हुआ ये खुलासा, जानिए ऐसा क्या था कट्टों में आरोपियों के पास, पढ़े रेखा खाबिया की खबर    

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने जवान उम्र के दो लड़कों के कब्जे से 19 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिहार निवासी आरोपी डोडाचूरा को दो कट्टो में भरकर लेकर खड़े थे।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के तहत थानाधिकारी सदर चितौडगढ़ भवानीसिंह राजावत पुनि के नेतृत्व में आजाद पटेल उनि मय जाब्ता हैड कानि जगदीशचन्द्र, कानि हेमव्रतसिंह, बलवन्तसिंह व मनोहर सिंह द्वारा लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के दौरान ओछडी पुलिया के पास दो जवान उम्र के लड़के पिले रंग के प्लास्टिक कट्टे लेकर खड़े नजर आये। जो पुलिस को देखकर कट्टे लेकर भागने लगे, जिस पर पुलिस जाब्ता ने दोनों लड़कों को घेरा देकर पकड़ा जिनके कब्जे में दो प्लास्टिक कट्टों में कुल 19 किलोग्राम पिसा हुआ अवैध अफीम डोडाचुरा पाया जाने से डोडाचुरा को जब्त कर आरोपी बिहार के गांव हरभंगा थाना लोकही जिला मधुबनी निवासी 25 वर्षीय नन्देश्वर कुमार पुत्र रामेश्वर यादव व लोखागांव थाना लोखा जिला मधुबनी हाल सेक्टर 45 बुडेल हाउस नम्बर 840 चण्डीगढ निवासी 24 वर्षीय संन्तोष कुमार पुत्र रामबहादुर यादव को गिरफतार किया गया है। जिनसे अवैध डोडाचुरा खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।
उक्त कार्यवाही में कानि मनोहरसिंह की विशेष भूमिका रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE