BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2024, 12:17 pm
BIG NEWS : राजस्थान के इस जिले से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना, 10 साल का मासूम और निर्दयी बाप, जब स्कूल से लेकर पहुंचा यहां तो रास्ते में आया पत्नी का फोन, फिर हुआ कुछ ऐसा की..., पढ़ेंगे तो उड़ जाएंगे आपके भी होश

Share On:-

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही हैं। जहां एक निर्दयी पिता ने अपने 10 साल के बेटे को जान से मारने के लिए तालाब में धक्का दे दिया। बेटा जान बचाने के लिए हाथ-पैर मारते हुए पानी से बाहर आने लगा तो निर्दयी बाप खुद तालाब में उतरा और गहरे पानी की तरफ खींचकर ले गया। बेटे को मारने की कोशिश में पिता की भी डूबने से मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार शाम को मिल गया। वहीं, बच्चे के शव की तलाश की जा रही है। 
हादसा बीकानेर शहर से 50 किमी दूर कोलायत में कपिल सरोवर का है। मृतक 48 साल का जितेंद्र ओझा और 10 साल का जयंत शहर के मोहता चौक निवासी है।जितेंद्र ओझा शुक्रवार को अपने बेटे जयंत को स्कूल लेने गया था। बेटे को घर न ले जाकर जितेंद्र उसे दोपहर 3.30 बजे कपिल सरोवर ले गया। तालाब के पास स्कूल बैग देखकर लोगों ने कोलायत पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने बैग देखकर स्कूल संचालक को फोन किया। इसके बाद पहचान कर परिजनों को जानकारी दी गई।
इसके बाद वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उसमें नजर आ रहा है कि सेल्फी पॉइंट के पास जितेंद्र ओझा अपने बेटे के साथ खड़ा था। दोनों आपस में बात कर रहे थे। कुछ देर बाद बेटे को तालाब के किनारे पर लेकर पहुंचा और धक्का दे दिया। किनारे पर होने के कारण बच्चा बाहर आने लगा। इस पर पिता खुद तालाब में कूदा और उसे गहरे पानी में लेकर गया। डूबने से पिता की मौत हो गई।
जितेंद्र को आखिरी कॉल उसकी पत्नी ने किया था। कॉल पर बेटे की आवाज आ रही थी। पत्नी ने पूछा कि जयंत को बस में लेकर कहां जा रहे हैं? इस पर पिता ने कहा कि हम 15-20 मिनट में आ रहे हैं। इतना कहने के बाद फोन स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद स्कूल संचालक का फोन आया और हादसे की जानकारी मिली। जितेंद्र ओझा सेल्समैन का काम करता था।
जितेंद्र ने बेटे को क्यों मारा? और खुद की भी जान चली गई। फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया है। मृतक के ताऊ के लड़के आशाराम ओझा ने बताया कि गुरुवार रात को चाचा के घर खाना था। उनके हाव-भाव से नहीं लगा कि वे परेशान है। अचानक ऐसा कदम उठाने पर पूरा परिवार सन्न है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE