नीमच। राष्ट्रीय संत डॉ पंडित मिथिलेश नागर भागवत भास्कर गुरु पीठ निनोरा धाम के मुखारविंद से आज बैरिस्टर उमाशंकर त्रिवेदी मांगलिक भवन इंदिरा नगर में भव्य सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं। स्वर्गीय मोहनलाल व्यास की प्रथम पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र अध्यापक संजय संध्या व्यास के द्वारा आयोजित इस सुंदरकांड में सभी भक्तजनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक धर्म प्रेमी जनता सुंदरकांड का श्रवण कर धर्म लाभ ले।
जैसा की विदित है कि पंडित मिथिलेश नगर सुंदरकांड के माध्यम से देश प्रेम की अलग पूरे देश में जगाते हैं। युवाओं में जागृति लाने का कार्य भी इनके द्वारा किया जाता है। उनके मुखारविंद से सुंदरकांड सुनने के लिए दूर-दूर से भक्तजन आते हैं। मालवांचल में उनकी सुंदरकांड सबसे अलग तरह की होती है जिसमें धर्म के साथ-साथ युवाओं में देश प्रेम के प्रति अलख जगाने के लिए भी जानी जाती है।