BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2024, 6:58 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी थाना पुलिस और थड़ौद की नाबालिग, जब हुई ये घटना तो उड़े खाकी के होश, फिर अधिकारियों ने टीम गठित कर की यहां रवाना, मिली बड़ी सफलता, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

 मंदसौर। जिले की पिपलिया मंडी थाना पुलिस को “आपरेशन मुस्कान“ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुम हुई लापता नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

मप्र शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा नाबालिग बालक एवं बालिकाओं के अपहरण के अपराधों में शीघ्र दस्तयाबी करने हेतु “ऑपरेशन मुस्कान“ दिनांक 15.01.2024 से दिनांक 28.02.2024 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें पुराने एवं नवीन अपहरण के अपराधों में विशेष कार्य योजना बनाकर उनके निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में अपहत नाबालिग बालक एवं बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है, जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07.01.24 को फरियादी निवासी थडौद थाना पिपलिया मंडी द्वारा इस आशय की सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग लडकी लापता है, जिस पर से थाना पिपलिया मंडी पर अपराध धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी के पर्यवेक्षण में उनि सतेन्द्र सैनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अनुसंधान में अपहता के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही तकनीकी साक्ष्य एकत्रण सायबर सेल मंदसौर द्वारा किया गया। अनुसंधान में आये तथ्यों एवं तकनीकी जानकारियों के आधार पर नाबालिग बालिका को उज्जैन जिले से दस्तयाब किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। 

सराहनीय कार्य- 
टीम उनि सतेन्द्र सैनी, उनि उमा दोहरे, थाना पिपलियामंडी प्र.आर आशीष बैरागी, आर० मनीष बघेल, सायबर सेल, मंदसौर म.आर 894 दुर्गा कुँवर, आर, चालक 647 धनपाल सिंह थाना पिपलिया मंडी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE