पिपलियामंडी। समाजसेवी एवं भामाशाह नाम से विख्यात कृष्णपाल सिंह शक्तावत द्वारा शनिवार को ग्राम पिपलिया विशनिया माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर सेट भेंट किया गया। इस अवसर पर शक्तावत ने प्राथमिक एवं हाई स्कूल में भी कंप्यूटर सेट देने की घोषणा की। इस अवसर पर गरीब छात्रा इंदिरा डांगी को शिक्षा में मदद के लिए 20 हजार रुपए की मदद की गई है।
इस अवसर पर समाज सेवी मुंगड़ सर, बाबूलाल ढाका, राजेश कारपेंटर, शिक्षक प्रेमचंद राठौर, सुनील राठौर, माया पाटीदार, शांतिलाल चौहान, रामचंद्र बोराणा, अनिल बामनिया, अनीता सोलंकी, दीपिका नाथ योगी, राजेश राव माधव प्रधानाध्यापक के सी शर्मा, राजेंद्रसिंह शक्तावत सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।