शामगढ। पिकअप में क्रूरतापूर्वक भरे चार गौवंशों को शामगढ़ पुलिस द्वारा मेलखेड़ा चौपाटी से छुड़ाया गया है। जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले के झकनावदा ग्राम थाना रायपुरिया के रहने वाले दो आरोपी शाबसिंह और बिरेन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपीगणों द्वारा एक गाय, दो केड़े और एक बछड़े को बिना चारा पानी के ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। शामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।