मिश्रोली। थाना क्षेत्र मिश्रोली के ग्राम पंचायत सिलेहगड में रविवार को नदी में अज्ञात शव मिला। जिसके बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। जिसके बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।
भवानीमंडी पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि मृतक की पहचान सिलेहगड निवासी शकंर पिता बालाराम राठौर उम्र 25 साल के करीब हुई हैं। परिजनों से पूछताछ करने पर मृतक की मानसिक स्थिति खराब बताई गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया।