नीमच। शहर के सीआरपीएफ रोड स्थित सिटी लाईट फर्नीचर के सामने रविवार दोपहर में गोली चलने की खबर से सनसनी फैल गई। जैसे ही गोली चलने की खबर मिली तो बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को काबू किया और जांच शुरू की। एसपी अमित कुमार तौलानी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।