नीमच। जिले की जावद तहसील अंतर्गत आने वाले गांव हनुमंतिया निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे जावद शासकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे नीमच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई है।
जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार पंकज पिता रामरतन धाकड़ उम्र 32 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते ज़हरीला पदार्थ गटक लिया था। घटना रात 10 बजे की है। तबियत बिगड़ने पर उसे परिजन जावद शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात नीमच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उपचार के दौरान युवक की रात में मौत हो गई है। नीमच जिला चिकित्सालय में सोमवर की सुबह पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दिए।