नीमच। शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ था। उन पर हुए इस कायराना हमले के बाद शहर की शांत फिजा में अशांति फैल गई। दिनदहाड़े हुई गोली चलने की इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं। वहीं घटना के बाद आज सोमवार शाम को विश्व हिन्दू परिषद ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाई की मांग की हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि बीते कई समय से देखने में आ रहा है कि मंदसौर और नीमच की राजस्थान सीमा से सटे हुए प्रतापगढ़ व अन्य क्षेत्रों के लाला पठान गुंडो बदमाश हिस्ट्रीशीटरो द्वारा लगातार हिंदू समाज के समाजसेवियों पर हमले कर उन्हें आतंकित करने का प्रयास किया जा रहा है। नीमच के हिंदू समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर जिन्होंने हिंदू समाज धार्मिक स्थल श्री भादवा माता और श्री किलेश्वर मंदिर में बढ़-चढ़कर वित्तीय सहयोग किया और समय-समय पर हिंदू सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करते रहते हैं। समाजसेवी अशोक अरोरा पर रविवार 4 फरवरी की शाम को कायराना हमला किया गया। घटना में अब तक पुलिस जांच से तथ्य सामने आया कि बाबू फकीर नामक गुंडा इस घटना में शामिल था जो की मारा गया।
उक्त आरोपी बाबू फकीर प्रतापगढ़ क्षेत्र के लाला पठानों के इशारों पर काम करता था। जानकारी अनुसार उक्त आरोपी ने अब तक 6 हत्याएं की जिसमें से 5 हिंदू समाज के लोग थे। इससे पूर्व भी नीमच मंदसौर अंचल के स्वर्ण व्यवसाई अजय सोनी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। वहीं अनिल सोनी को इन्हीं गुंडो ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। बीते लंबे समय से इन वर्ग विशेष के गुंडो का आतंक लगातार जारी है।
ज्ञापन में एसपी तोलानी से मांग की गई हैं कि इन लाला पठान गुंडो का आतंक खत्म करने का अभियान चलाने का आदेश पुलिस को दें। साथ ही समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए हमले के मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करें, अन्यथा विश्व हिंदू परिषद को उग्र रूप अपनाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा।