मल्हारगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नशा मुक्ति अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशानुसार जो गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एवं नरेन्द्र सौलंकी प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मल्हारगढ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पंवार के कुशल नेतृत्व में थाना मल्हारगढ पुलिस टीम को सफलता अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में बड़ी सफलता मिली हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 फरवाई 2024 को सउनि सूरज सिंह परमार को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की थाना मल्हारगढ क्षेत्र अन्तर्गत महु नीमच हाईवे रोड बरखेडा पंथ ब्रिज के पास से मुखबीर सूचना पर से विधिसंगत कार्यवाही कर तलाशी लेते हिरो शाइन क्रंमाक MP 43 DS 7469 के चालक मांगीलाल पिता लक्ष्मण कीर उम्र 50 साल निवासी धतुरिया थाना पिपलोदा जिला रतलाम के कब्जे से 04 किलो 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 16/24 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है तथा स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जप्त अवैध अफीम की कीमत लगभत 08 लाख बताई जा रही हैं।