BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2024, 3:23 pm
BIG NEWS : तेज़ रफ्तार कार ने सफाईकर्मियों को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, कर्मचारियों में आक्रोश, परिसर में बैठकर की नारेबाजी, पढ़े पवन धाकड़ की खबर     

Share On:-

रतलाम। शहर में सोमवार रात सफाई कार्य के दौरान नगर निगम की महिला कर्मचारियों को एक कार ने टक्कर मार दी। घटना में एक महिला सफाई कर्मी की मौत हो गई। वहीं एक महिला सफाई कर्मी घायल है।
घटना रात करीब डेढ़ बजे चेतक ब्रिज (सैलाना ओवरब्रिज) की है। ओवरब्रिज के ऊपर रतलाम नगर निगम की ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारी कविता भाटी, हिना परमार और पूजा अपने अन्य साथियों के साथ सफाई कार्य कर रही थीं। सैलाना बस स्टैंड की ओर से राम मंदिर की तरफ जा रही सफेद रंग की कार तेज गति से आई।
कार ने कविता और हिना को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर कार चालक ने कार नहीं रोकी। भगा कर राम मंदिर की तरफ ले गया। मौके पर मौजूद अन्य सफाईकर्मियों ने घायल कविता भाटी और हिना परमार को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। यहां कविता भाटी की मौत हो गई। हिना गंभीर घायल हो गई।
इस घटना से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। मंगलवार दोपहर कर्मचारी महापौर प्रहलाद पटेल एवं निगमायुक्त एपीएस गरहरवाल से मिलने पहुंचे। मृतिका के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। कर्मचारियों ने नगर निगम में परिसर में बैठकर नारेबाजी की। सभी कर्मचारी नगर निगम के सफाई कार्य की ठेके की कंपनी आईडब्ल्यूएम के कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे थे। पुलिस ने साथी पूजा दोमाने की रिपोर्ट पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE