नीमच। एंटी ड्रग ऑपरेशन के खिलाफ लगातार कार्यवाई करते हुए सीबीएन विभाग नीमच की टीम ने कार्यवाई करते हुए 1647.230 किलोग्राम डोडाचूरा जिसमे 240.230 किलोग्राम सीपीएस पद्धति का डोडाचूरा भी शामिल हैं को जप्त कर एक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई की हैं।
सीबीएन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद सीबीएन नीमच के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई। टीम को दिनांक 05 फरवरी को जोजरो का खेड़ा टोल प्लाजा गंगरार जिला चित्तौड़गढ़ भेजा गया। सीबीएन की टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोका। ट्रक के कवर कार्गों में नींबू पाउडर के बैग लदे हुए थे। ड्राईवर से सख्ती से पूछने पर ड्राइवर ने बताया कि ट्रक में खुफिया रूप से डोडाचूरा छुपाया गया हैं। ट्रक को सीबीएन कार्यालय लाया गया। जिसकी गहनता से तलाशी लेने पर ट्रक अंदर 1647.230 किलोग्राम डोडाचूरा जिसमे 240.230 किलोग्राम सीपीएस पद्धति का डोडाचूरा मिला। जिसके बाद सीबीएन ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को फिरफ्तार किया जहां।