जावरा। शहर के कमलीपुरा क्षेत्र स्थित पगारिया होम अप्लायंसेज के गोदाम में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। जिसके कारण गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही करीब 3 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और लगातार भीषण आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा हैं। मौके पर नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया और तहसीलदार जैन साहित पुलिस प्रशासन भी मौजूद हैं।