BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2024, 10:51 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले का भदेसर और भरी दोपहर का समय, जब किसान ने देखा मकान से लगे पेड़ से उतरते हुए इन्हें तो तुरंत लगाया फोन, फिर जैसे ही परिवार पहुंचा घर तो कमरे की हालत देख उड़ गए सबके होश, सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के भदेसर कस्बे में मंगलवार सुबह 11.30 से 1 बजे के बीच में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया और वहां से 50 तोला सोना के जेवरात सहित 10 लाख रुपए नगद ले उड़े। कस्बे में जिस मकान पर चोरी हुई वहां से पुलिस थाने की दूरी 500 मीटर तो डिप्टी कार्यालय से 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने भीड़ भरे वाले स्थान में भी चोरी कर ली। मकान के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा की भी शाखा संचालित है एवं यह स्थान एकदम व्यस्त स्थान है। 
मिली जानकारी के अनुसार भदेसर निवासी संजय सरूपरिया पुत्र राजमल सरूपरिया मंगलवार सुबह 10 बजे परिवार सहित उदयपुर शादी समारोह में भाग लेने के लिए निकले थे। सुबह 11.30 के आसपास उनके घर पर काम करने वाली बाई काम खत्म कर अपने घर गई। इसके बाद यह मकान सुना था। मकान में नीचे के तल पर किराएदार रहते है एवं ऊपर मकान मालिक परिवार के साथ रहते हैं। दोपहर करीब 01 बजे के आसपास घर के पीछे एक खेत पर खेत मालिक पहुंचे, जिन्होंने दो जनों को पीछे के रास्ते पेड़ के सहारे नीचे उतरते हुए देखा। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी मोबाइल पर उसके भाई अभय सरूपरिया को दी। इन्होंने अपने उदयपुर निवासी भाई से बातचीत की तब तक चोर भाग निकले। चोरों की संख्या दो बताई गई। चोर घर के पिछवाड़े स्थित एक पेड़ के सहारे उतरे एवं कयास यह लगाया जा रहा है कि चोर इसी रास्ते से ऊपर चढ़े थे। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मकान पर पहुंचे, जिसमें मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर रखा था। सूचना पर भदेसर पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं गृह स्वामी को इसकी जानकारी दी। गृह स्वामी उदयपुर से पहुंचे तो माजरा देख दंग रह गए। गृह स्वामी की पत्नी निर्मला जैन ने जब चोरों के द्वारा बिखेर रखे सामान को देखा तो होश उड़ गए। उनके पुत्र एवं पुत्री ने उन्हें हिम्मत दी एवं चोरों द्वारा ले गए सामान की जानकारी ली। 
जानकारी के अनुसार चोर यहां से कुल 50 तोला वजनी सोना एवं 1 किलो चांदी के जेवरात सहित 10 लाख रुपए की नगदी चोर ले उड़े। सूचना मिलने पर भदेसर पुलिस के एएसआई गोविंद सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे एवं जानकारी ली। बताया गया कि चोरो ने कुल चार कमरों की पूरी तरह से तलाशी ली एवं बेडरूम के अंदर उन्हें नगदी एवं जेवरात मिल गए। वहीं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE